Birthday shayari hindi- जन्मदिन की शायरियां पढ़ें

जन्मदिन की शायरियां पढ़ें -Birthday shayari hindi

Birthday shayari

सुख समृद्धि अरु स्वास्थ्य संजोए, जन्मदिवस मंगलमय होए
उमर की लंबी डगर रहे, साथ मित्रों का बसर रहे
मान मर्यादा अजर रहे, साल भर सुंदर सफ़र रहे
कभी भी शुभ अवसर न खोए, जन्मदिवस मंगलमय होए !
जन्मदिन की हार्दिक बधाई

---

हम आपके लिए सारे जहां की खुशियां लाएंगे
आपके लिए दुनिया को फूलों से सजाएंगे
आपका हर दिन खूबसूरत बनाएंगे
आपके लिए अपने प्यार से सजाएंगे

---

गिफ्ट जन्मदिन का होगा क्या
यह सोचकर जरा हमें बताना
ला रहे हैं हम सबसे छुपाकर
इक प्यारा सा प्रिय नजराना

---

खुशबू बनकर तेरी साँसों में समा जायेंगे,
सुकून बनकर तेरे दिल में उतर जायेंगे,
महसूस करने की कोशिश तो कीजिये,
दूर रहते हुए भी पास नज़र आएँगे

---

हर लम्हा आपके होठों पे मुस्कान रहे, 
 हर ग़म से आप अन्जान रहे, 
 जिसके साथ मेहक उठे आपकी जिंदगी, 
 हमेशा आपके पास वो इंसान रहे हैप्पी बर्थडे

---

ए खुदा मेरे यार का दामन खुशियों से सजा दीजिए,
उसके जन्मदिन पर उसको यह उपहार दीजिए,
तेरी दर पर आऊंगा यूंही हर साल
कि उसको कभी दु:ख ही वजह ना हो

---

लम्हा लम्हा वक़्त गुजर जायेगा, 
 कुछ ही देर में आपका जन्मदिन आ जायेगा, 
 अभी ही आपको हैप्पी बर्थडे कह दूँ, 
 वरना बाद में बाज़ी कोई और मार जायेगा
 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये

---

दुनिया की खुशियाँ आपको मिल जायें
अपनों से मिलके आपका मन खिल जाये
चेहरे पर दुःख की कभी शिकन भी न हो
आपके जन्मदिन पर मेरी दिल से शुभकामनाएं

---

आसमान का चाँद तेरी बाँहों में हो, 
 तू जो चाहे वो तेरी राहों में हो, 
 और हर वो ख्वाब हो पूरा जो तेरी निगाहों में हो।। 
 जन्मदिन की बधाई

---

प्यार से भरी जिंदगी मिले आपको,
खुशियाँ से भरे पल मिले आपको,
कभी किसी ग़म का सामना ना करना पड़े,
ऐसा आने वाला कल मिले आपको।
हेप्पी बर्थडे टू यू

---

दूर है तो क्या हुआ आज का दिन तो हमे याद है, 
 तुम ना सही पर तुम्हारा साया तो हमारे साथ है, 
 तुम्हे लगता है हम सब भूल जाते है, 
 पर देखलो तुम्हारा जन्मदिन तो हमे याद है

---

दिन पर दिन तेरी खुशियां हो डबल
हो जाएं डिलीट ज़िन्दगी से तुम्हारे सरे ट्रबल
खुदा रखे तुम्हे हमेशा खुश और फिट
हो जन्मदिन तुम्हारा सुपर डुपर हिट

---

धरती से आसमान तक नाम हो आपका, 
 खुशियों का हर चमन हो आपका, 
 हम तो रहते है छोटी सी दुनिया में, 
 ईश्वर करे सारा जहां हो आपका, 
 जन्मदिन की शुभकामनाएं

---

आसमान का चाँद तेरी बाहो में हो
तू जो चाहे वो तेरी राहों में हो
हर वो ख्वाब हो पूरा जो तेरी आँखों में हो,
खुश किस्मती की हर लकीर तेरी हाथों में हो

---

तुम्हारी राह का हर पत्थर फूल बन जाए, 
 खुशियों के बादल झूम के बरस जाए, 
 जो मांगा है तुमने रब से वो तुमको मिल जाए, 
 जन्मदिन की शुभकामनाएं

---

खुद भी नाचेंगे ‍ तुमको ‍ भी नचायेंगे
बड़ी धुम धाम से तुम्हारा बर्थड़े बनायेंगे
गिफ्ट मे मांगो अगर जान हमारी
तो आपकी ‍ कसम हसँ कर कुरबाँ हो जायेगें

---

छम से आपका हर सपना पूरा हो जाए, 
 चाहो आप जिसको वो आपको मिल जाए, 
 और जीवन भर मां-बाप का साथ रहे, हैप्पी बर्थडे

---

सूरज की किरणे तेज दे आपको
खिलते हुए फूल खुशबू दे आपको
हम जो देंगे वो भी कम होगा
देने वाला जिंदगी की हर खुशी दे आपको

---

हर राह आसन हो, हर राह पे खुशिया हो, 
 हर दिन ख़ूबसूरत हो, ऐसा ही पूरा जीवन हो, 
 यही हर दिन मेरी दुआ हो, ऐसा ही तुम्हारा हर जन्मदिन हो

---

ये दुआ है आपके जन्मदिन पे हमारी
ना टूटे कभी दोस्ती हमारी
सारी ज़िन्दगी देंगे खुशिया आपको
और वो खुशिया होंगी प्यारी प्यारी।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

---

हँसते रहे आप करोड़ों के बीच, 
 खिलते रहे आप लाखों के बीच, 
 रोशन रहे आप हज़ारों के बीच, 
 जैसे रहता है सूरज आसमान के बीच
जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई

---

हो दिल की पूरी हर ख्वाहिश आपकी,
और मिले खुशियों का सारा जहाँ आपको,
जब आप माँगे अंबर का एक तारा,
तो ऊपर वाला दे दे सारा जहाँ आपको

---

जिंदगी से चुरा लू गम सारे तुम्हारे, 
 खुशियों से भर दूं दामन तुम्हारा, 
 हर साल यूं ही मनाते रहो तुम जन्मदिन, 
 बस यही है इरादा हमारा, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
Previous Post Next Post